Pitru Paksha 2025:

Pitru Paksha 2025: तर्पण कैसे करें, जानिए कैसे होंगे पितृ प्रसन्न…

Pitru Paksha 2025: Shradh, Pitru Paksh..

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पितृ (Pitru Paksha 2025 kab se hai) की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है वहीं पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर 2025 को होगा

पितृ पक्ष कब से है, जानिए पितृ पक्ष की 16 तिथियों की सम्पूर्ण जानकारी 

पितृ पक्ष (श्राद्ध) साल में एक बार आने वाला  पितरों की पूजा अवसर है.  श्राद्ध पक्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होता है.  और आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक चलता है. जो इस वर्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है और  21 सितंबर 2025 तक चलेगा.  

पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिण्डदान इत्यादि कार्य किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है, कि  इस समय में पितरों तर्पण इत्यादि कर्म करने से, पितरों को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है. श्राद्ध कर्म करने वाले को भी पुण्य की प्राप्ति होती है. 

धर्म शास्त्रों की मान्यता के अनुसार पुत्र की कामना इसी कर्म के लिए की गई है. विवाह के उपरांत पुत्री अन्य गोत्र को धारण करती है, एवं पुत्र अपने वंश के पूर्वजों को तिलांजलि एवं तर्पण कर्म से तृप्त करता है. सच्चे पुत्र का ये कर्त्तव्य है की वो साल में एक बार अपने पितरों के निमित श्राद्ध कर्म जरुर करें.   

आईए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित कुमार से श्राद्ध की प्रमुख तिथियां 

श्राद्ध 2025 कब से हैं (Pitru Paksha starting date 2025)

तारीख तिथिदिन (वार)
7 सितंबर 2025प्रोषठपदी/पूर्णिमा श्राद्धरविवार 
8 सितंबर 2025प्रतिपदा का श्राद्धसोमवार
9 सितंबर 2025द्वितीया का श्राद्धमंगलवार
10 सितंबर 2025तृतीतया का श्राद्धबुधवार
11 सितंबर 2025चतुर्थी का श्राद्धवीरवार  
12 सितंबर 2025पंचमी का श्राद्धशुक्रवार 
13 सितंबर 2025षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध शनिवार  
14 सितंबर 2025अष्टमी का श्राद्धरविवार  
15 सितंबर 2025नवमी का श्राद्धसोमवार  
16 सितंबर 2025दशमी का श्राद्धमंगलवार 
17 सितंबर 2025 एकादशी का श्राद्धबुधवार 
18 सितंबर 2025द्वादशी का श्राद्धवीरवार  
19 सितंबर 2025त्रयोदशी (माघ) का श्राद्धशुक्रवार 
20 सितंबर 2025चतुर्दशी का श्राद्धशनिवार 
21 सितंबर 2025सर्व पितृ अमावस्यारविवार 

पितृ पक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Signification)

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष (श्राद्ध ) में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं. और वह हमें देखते हैं. अगर हम पितरों के निमित्त कुछ श्रद्धा से करते हैं तो वो उन्हें आशीर्वाद देते हैं. जिस से घर में धन धान्य के साथ साथ संतान की उन्नति भी होती है. 

जो लोग अपने पितृ गणों के लिए श्रद्धा भाव से तर्पण एवं पिंडदान करते हैं, उनके पितरों को मुक्ति मिलती है, एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है.  श्राद्ध पक्ष में निर्विघ्न रूप से श्रद्धा से जो कर्म किया जाए पितृगण उसी से संतुष्ट हो जाते हैं. श्रद्धा के दिन करने के लिए न्यू तो सनातन धर्म में बहुत से विधि विधान प्रचलित हैं परंतु मानता है घर के जस्ट पुत्र के द्वारा ही तर्पण एवं श्राद्ध कर्म किया जाए तो पितृ गण प्रसन्न होते हैं आईए जानते हैं श्राद्ध कर्म कैसे करें… 

श्राद्ध कर्म कैसे करें

श्रद्धा से किया गया कर्म ही श्राद्ध कहलाता है. किंतु प्रचलन में देखा जाता है लोग अक्सर ब्राह्मण को भोजन करवाते हैं. ऐसा शास्त्र का विधान भी है. साथ ही जिस दिन पूर्वजों का श्राद्ध होता है. उस दिन गाय को, कुत्ते को, कौवे को और किड़ियों को भी भोजन कराया जाता है. 

शास्त्र की मर्यादा में इसे पांच ग्रास या पंचबली कहा जाता है. जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है, उन्हें श्राद्ध पक्ष के 15 दिन में नियमित रूप से यह पञ्च बलि कर्म करना चाहिए. ऐसा करने से आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में हर प्रकार की उन्नति जाती है.

श्राद्ध पक्ष में क्या ना करें

श्राद्ध पक्ष पितरों की कृपा प्राप्ति का विशेष समय होता है. इस समय में बहुत ही सावधानीपूर्वक आचरण करना चाहिये. इन दिनों में कुछ ऐसे काम हैं जो करना शास्त्रों में मना किया गया है. 

  • श्राद्ध पक्ष में किसी का अपमान ना करें. 
  • पितृ पक्ष में किसी को भोजन ना छीने. 
  • इन दिनों में लहसुन प्याज नही खाना चाहिए. 
  • ब्रहमचारी की तरह जीवन यापन करें. 
  • किसी निर्दोष की हत्या ना करें. 
  • शाकाहारी भोजन करें. 

ज्योतिष से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें. ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित कुमार से. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारी Website: jyotishkundli.co.in  के अपॉइंटमेंट आप्शन में जा कर अपना स्लॉट बुक करें.