Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- श्रावण मास (शुक्ल पक्ष) षष्ठी 26:40 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 30 जुलाई 2025, दिन बुधवार.
1 अगस्त से मासिक पंचांग डाला जाएगा जिसमे, तिथि, वार, नक्षत्र, व्रत और त्यौहार का निर्णय दिया जाएगा.
रोज का पंचांग पढ़नें के लिए आपकी स्क्रीन पर आ रहे What’s App logo पर टच करें, सन्देश भेजें.

आज का नक्षत्र – हस्त 21:51 तक.
आज का योग – सिद्ध 27:38 तक.
आज का करण – कौलव 13:39 तक, बाद तैतिल 26:40 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:02 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 12:29 से 14:12 सुबह तक.
आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज का गीता ज्ञान योग की स्थिति को प्राप्त करने के लिए साधन करने का मार्ग बता रहें हैं. श्री कृष्ण संसार की भौतिक वस्तुओं का नाम लेकर हमें अंतर मन में योग की समाधि का मार्ग बता रहें हैं. भगवान मन को शुद्ध, और निर्मल कर के, अपनी इन्द्रियों को वश में कर, उन पर संयम रूप आसान लगा कर, जिसमें आप ना तो समाज से दूर जाएँ और ना ही समाज में डूब जाएँ ऐसे अपनी इन्द्रियों को वश में कर के योग करने के लिए तैयार करने होने का मार्ग बता रहें हैं. अगर हम भगवान जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हैं तो, निश्चित रूप से योगी बन सकते हैं. ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं.
Geeta Gyan गीता ज्ञान षष्ठ अध्याय श्लोक संख्या. 11.
शुचौ देशे प्रतिष्ठाप्य स्थिरमासनमात्मनः ।
नात्युच्छ्रितं नातिनीचं चैलाजिनकुशोत्तरम् ॥
व्याख्या-
शुद्ध भूमि में, जिसके ऊपर क्रमशः कुशा, मृगछाला और वस्त्र बिछे हैं, जो न बहुत ऊँचा है और न बहुत नीचा, ऐसे अपने आसन को स्थिर स्थापन करके॥
कलयुग केवल नाम आधारा…
खाटू श्याम चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत..
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
परिवार में कोई अकेला महसूस न करे।
अगर घर में 24 साल से छोटे बच्चे हैं, तो विडियो पूरा जरूर देखें।
https://youtu.be/w5bck49VzWo?si=7GJGZJX7FshTlrQS
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
बुध ग्रह के अधिदेवता है श्री गणेश जी महाराज, गणेश चालीसा से पाएं दोनों प्रकार का लाभ..
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

