Aaj Ki Tithi: आज की तिथि :
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको (Aaj Ki Tithi) तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar):
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (शुक्ल पक्ष) प्रतिपदा 13:23 तक, बाद द्वितीया. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 26 जून 2025, दिन गुरुवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.
आज का नक्षत्र – आर्द्रा 08:54 तक, बाद पुनर्वसु .
आज का योग – ध्रुव 23:38 तक.
आज का करण – बव 13:23 तक, बाद बालव 24:16 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:58 से 12:54 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 14:11 से 15:56 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
पालतू जानवरों से दया और प्रेम की शिक्षा दें।
बगलामुखी माता की कृपा से मिलेगी हर कार्य में विजय.
बागला मुखी चालीसा से करें दिन की शुरुआत…
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पंचम अध्याय श्लोक संख्या.4.
साङ्ख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम् ॥
व्याख्या-
उपर्युक्त संन्यास और कर्मयोग को मूर्ख लोग पृथक्-पृथक् फल देने वाले कहते हैं न कि पण्डितजन, क्योंकि दोनों में से एक में भी सम्यक् प्रकार से स्थित पुरुष दोनों के फलरूप परमात्मा को प्राप्त होता है॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज गीता ज्ञान विचार में हम जानेंगे की सन्यासी और कर्मयोगी में अंतर होता है. कुछ लोग इसे एक ही मानते हैं, कर्म योग और सन्यास योग दोनों ही भगवान को प्राप्त करने के मार्ग हैं, परन्तु दोनों के आचरण में भेद हैं. कुछ लोग केवल गेरुवे रंग के वस्त्रों वाले को ही सन्यासी समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है, और कुछ लोग केवल कर्म करने को ही कर्म योग समझते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं है, इनके जीवन जीने के लक्ष्ण दोनों के अलग अलग हैं. असली सन्यासी वो है जिसने अपनी भावनाओं पर विजय प्राप्त की है, और असली कर्म योगी वो है जिसमे अपनी आसक्ति पर विजय पाई है. हमे अपनी सुविधा देख कर नहीं अपना सामर्थ्य देख कर ईश्वर प्राप्ति का मार्ग चुनना है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
वीरवार के दिन विष्णु भगवान को मनाएं और कृपा का वरदान पाएं करें विष्णु चालीसा का पाठ…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

