Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi:- श्रावण मास (शुक्ल पक्ष) प्रतिपदा 23:22 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 25 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार.
रोज का पंचांग पढ़नें के लिए आपकी स्क्रीन पर आ रहे What’s App logo पर टच करें, सन्देश भेजें.

आज का नक्षत्र – पुष्य 15:59 तक.
आज का योग – वज्र 07:26 तक, बाद सिद्ध.
आज का करण – किन्स्तुघन 11:56 तक, बाद वब 23:22 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:02 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 10:47 से 12:29 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
कल के गीता ज्ञान में हमनें जाना की मनुष्य स्वयं का मित्र भी है और शत्रु भी. आज श्री कृष्ण हमें स्पष्ट कर रहें हैं कि, मनुष्य किस प्रकार अपना मित्र है और किस प्रकार शत्रु. भगवान कहते हैं कि, जिन इन्द्रियों को अपने काबू में लेकर इन्सान उनसे बरतता है, उन के द्वारा अपनी इच्छा अनुसार कार्य करता है, तो मनुष्य अपने लिए अनुकूल कार्य कर लेता है. तब वो इन्द्रियां उसके लिए मित्र की तरह काम करती हैं. परन्तु जब मनुष्य इन्द्रियों के अधीन हो जाता है और इन्दिर्यों के सुख के लिए कार्य करता है तो ऐसी स्थिति में मनुष्य इन्द्रियों के अधीन कार्य करता है, और अपना ही शत्रु बन जाता है. इस लिए भगवान अपनी इन्दिर्यों को अपने अधीन करने का सन्देश दे रहें हैं.
गीता ज्ञान Geeta Gyan षष्ठ अध्याय श्लोक संख्या.6.
बन्धुरात्मात्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः ।
अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत् ॥
व्याख्या-
जिस जीवात्मा द्वारा मन और इन्द्रियों सहित शरीर जीता हुआ है, उस जीवात्मा का तो वह आप ही मित्र है और जिसके द्वारा मन तथा इन्द्रियों सहित शरीर नहीं जीता गया है, उसके लिए वह आप ही शत्रु के सदृश शत्रुता में बर्तता है॥
संतोषी माता की कृपा से होती है सौभाग्य की वर्षा…
संतोषी चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
आलोचना नहीं, सहयोग करें।
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
धन की वर्षा और कर्ज से मुक्ति प्राप्ति के लिए ललिता चालीसा का पाठ करें…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

