(Aaj Ki Tithi) आज की तिथि :
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको (Aaj Ki Tithi) तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
(Geeta Gyan) आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) :
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
(Kutumb Prabodhan) कुटुंब प्रबोधन ज्ञान :
कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) द्वादशी 19:19 तक, बाद त्रयोदशी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 24 मई 2025, दिन शनिवार.
आज का नक्षत्र – रेवती 13:47 तक.
आज का योग – आयुष्मन 14:59 तक.
आज का करण – कौलव 08:57 तक, बाद तैतिल 19:19 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:47 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 08:53 से 10:36 सुबह तक.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
क्षमा से बड़ा कोई बल नहीं।
कर्म फलों से क्यों डरता है इन्सान. क्योंकि कर्म फल दाता हैं शनि देव…
शनि चालीसा का पाठ करें और शनि देव को प्रसन्न करें, चालीसा पाठ के लिए लिंक पर जाएँ.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या.12.
काङ्क्षन्तः कर्मणां सिद्धिं यजन्त इह देवताः ।
क्षिप्रं हि मानुषे लोके सिद्धिर्भवति कर्मजा ॥
व्याख्या-
इस मनुष्य लोक में कर्मों के फल को चाहने वाले लोग देवताओं का पूजन किया करते हैं क्योंकि उनको कर्मों से उत्पन्न होने वाली सिद्धि शीघ्र मिल जाती है॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज का गीता ज्ञान एक ऐसा विषय लेकर आया है जिसका चिंतन हम सब करते हैं, कि हमें हमारे कर्मों का फल कब मिलेगा. संसार में लगभग सब लोग फल की कामना के लिए ही देवता या भगवान की पूजा करते हैं, उसका फल निश्चित रूप से मिलता है. कभी थोडा जल्दी तो तो कभी थोडा देरी से परन्तु कभी अनुकूल तो कभी थोडा बहुत प्रतिकूल परन्तु किसी भी कर्म का फल निश्चित रूप से मिलता है ये हम सब को ज्ञान है. आज भगवान बता रहें है. कि, यदि हम कर्म करते हुए भगवान का चिंतन करते हैं तो निश्चित रूप से फल जल्दी मिलता है और हमेशा अनुकूल ही मिलता है. इसी लिए कहा जाता है, कि भगवान की सबसे बड़ी सेवा केवल उसे अपने हर कर्म में याद रखना है. उसी से मनुष्य को मन के अनुकूल फल मिलता रहता है.
ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
किसी भी तन्त्र का उपाय है केवल महाकाली चालीसा का पाठ करें. पाठ के लिए लिंक पर जाएँ.
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
- दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

