aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi: 20 May 2025 का कैलेंडर, आज की तिथि और पंचांग..

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi): 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan): 

गीता ज्ञान के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन,(Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को करता है स्थिर. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से होती है जीवन में खुशियों की बारिश. 

कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan): 

कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है. 

https://jyotishkundli.co.in/aaj-ka-rashifal-todays-horosocpe-20-may-2025

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) सप्तमी 05:51 तक, बाद अष्टमी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 20 मई 2025, दिन मंगलवार.

आज का नक्षत्र – धनिष्ठा 19:31 तक. 

आज का योग – इन्द्र 26:49 तक. 

आज का करण – बव 05:51 तक, बाद बालव 17:27 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:47 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 15:45 से 17:28 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-

जिम्मेदारी देना ही भरोसे की शुरुआत है।

राम जी साथ जो हनुमान जी ना होते, राम जी के पूरे काम नहीं होते. 

हनुमान चालीसा से करें राम भक्त को प्रसन्न. चालीसा पाठ के लिए लिंक पर जाएँ. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.8.

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्‌ ।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥

व्याख्या-

साधु पुरुषों का उद्धार करने के लिए, पाप कर्म करने वालों का विनाश करने के लिए और धर्म की अच्छी तरह से स्थापना करने के लिए मैं युग-युग में प्रकट हुआ करता हूँ॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

आज के गीता ज्ञान सुविचार में भगवान बता रहें हैं, कि किस प्रकार वो हर युग में धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा करने स्वयं आते हैं और किस प्रकार धर्म के विरुद्ध आचरण करने वालों को उसका दण्ड देते हैं और फिर से धर्म की स्थापना करते हैं. भगवान जी द्वारा प्राप्त ये ज्ञान हमें प्रेरणा देता है, कि अगर हम धर्म की रक्षा करते हैं, अपने धर्म का पालन करते हैं तो भगवान स्वयं हमारी रक्षा करने आते हैं. और धर्म की स्थापना और रक्षा करने में हमारी मदद करते हैं.  उनका आने का रूप और समय निश्चित नहीं होता. वो अपनी योग माया से किसी भी रूप में कभी भी प्रकट हो सकते हैं. 

ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

हनुमान कृपा के लिए करें, श्री राम चालीसा का पाठ. श्री राम चालीसा पाठ के लिए लिंक पर जाएँ. 

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.