aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi:आज 20 जून नवमी तिथि:आज की तिथि..

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि : 

आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) : 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को  स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है. 

Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान : 

कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (कृष्ण पक्ष) नवमी 09:48 तक, बाद दशमी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 20 जून 2025, दिन शुक्रवार.

रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें. 

 

आज का नक्षत्र – रेवती 21:43 तक. 

आज का योग – शोभन 23:45 तक. 

आज का करण – गर 09:48 तक, बाद वणिज 20:36 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:56 से 12:52 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 10:39 से 12:24 दोपहर तक. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-

अभाव में भी संतोष का पाठ सिखाएं।

महालक्ष्मी की कृपा से ही होता है जीवन का हर कार्य पूर्ण.  

महालक्ष्मी चालीसा से करें दिन की मधुर शुरुआत. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या. 40.

अज्ञश्चश्रद्दधानश्च संशयात्मा विनश्यति ।

नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः ॥

व्याख्या-

विवेकहीन और श्रद्धारहित संशययुक्त मनुष्य परमार्थ से अवश्य भ्रष्ट हो जाता है। ऐसे संशययुक्त मनुष्य के लिए न यह लोक है, न परलोक है और न सुख ही है॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

संशय युक्त बुद्धि विनाश का कारण बनती है. जी हाँ मित्रों ऐसा ही कह रहा है आज का गीता ज्ञान. जो मनुष्य श्रद्धा युक्त नहीं, जिसमे विश्वास नहीं, जिसमे सत्य को जाननें की योग्यता नहीं और जो सत्य को जाननें के काबिल नहीं उसका नाश निश्चित है. यहाँ नाश को गलत अर्थों में ना समझें नाश का अर्थ उसे भगवान प्रप्ति का मार्ग मिलना संभव नहीं है. जिसकेलिए किसी विषय वस्तु की आस भी नहीं उसे न आस ही कहा जाता है. जिस व्यक्ति में उपरोक्त गुण हैं उसके लिए भागवत प्राप्ति की आस भी संभव नहीं है. जो परमार्थ के मार्ग से भटक चुका है, जिसके मन का संशय ही समाप्त नहीं हो रहा उस के लिए इस लोक में और परलोक में कोई जगह नहीं है. उसका वैचारिक पतन निश्चित है. 

ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

संतोषी चालीसा का पाठ सुननें से मिलता है, सौभाग्य का वरदान. करें संतोषी चालीसा का पाठ. 

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.

दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.