aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi: आज 19 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- वैशाख मास (कृष्ण पक्ष) षष्ठी 18:21 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 19 अप्रैल 2025, दिन शनिवार.

आज का नक्षत्र – मूल 10:19 तक. 

आज का योग – शिव 24:51 तक. 

आज का करण – वणिज 18:21 तक, बाद विष्टि.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:56 से 12:48 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 09:07 से 10:45 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

साढ़े साती का शुभ फल पाने के लिए सुनें शनि चालीसा.  

शनि चालीसा सुननें के लिए लिंक पर जाएँ. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.20.

कर्मणैव हि संसिद्धिमास्थिता जनकादयः ।

लोकसंग्रहमेवापि सम्पश्यन्कर्तुमर्हसि ॥

व्याख्या-

जनकादि ज्ञानीजन भी आसक्ति रहित कर्मद्वारा ही परम सिद्धि को प्राप्त हुए थे, इसलिए तथा लोकसंग्रह को देखते हुए भी तू कर्म करने के ही योग्य है अर्थात तुझे कर्म करना ही उचित है॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

आज एक बार फिर भगवान श्री कृष्ण जी हमे कर्म करने के लिए ही कह रहें हैं. क्योंकि ज्ञानी जनों को कर्म से ही सिद्धि प्राप्ति होती है. अगर हम समाज में इतिहास उठा कर भी देख लें तो भी हमें ऐसे ही उदाहरण प्राप्त होते हैं, कि जीवन में हर मनुष्य कर्म के द्वारा ही सफलता प्राप्त करता है. अगर मनुष्य कर्म करना छोड़ देगा तो उसे सफलता प्राप्ति नहीं होती. इस लिए हमारा अधिकार अपने कर्तव्य को समझ कर कर्म करने का ही हैं. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

आज शनिवार के दिन काली चालीसा का पाठ करने से हर प्रकार के तंत्र मंत्र की बाधा से मुक्ति मिलती है.

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.