Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- श्रावण मास (कृष्ण पक्ष) अष्टमी 17:01 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 18 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.

आज का नक्षत्र – अश्वनी 26:12 तक.
आज का योग – सुकर्मा 06:46 तक, बाद धृति 27:55 तक.
आज का करण – बालव 06:06 तक, बाद कौलव 17:01 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:01 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 10:45 से 12:29 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
परिवार मिलकर त्योहार मनाएं, अकेले नहीं।
संतोषी माता की कृपा से दूसरे भी अपने हो जाते हैं…
संतोषी चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…
गीता ज्ञान Geeta Gyan पंचम अध्याय श्लोक संख्या.27-28.
स्पर्शान्कृत्वा बहिर्बाह्यांश्चक्षुश्चैवान्तरे भ्रुवोः ।
प्राणापानौ समौ कृत्वा नासाभ्यन्तरचारिणौ ॥
यतेन्द्रियमनोबुद्धिर्मुनिर्मोक्षपरायणः ।
विगतेच्छाभयक्रोधो यः सदा मुक्त एव सः ॥
व्याख्या-
बाहर के विषय-भोगों को न चिन्तन करता हुआ बाहर ही निकालकर और नेत्रों की दृष्टि को भृकुटी के बीच में स्थित करके तथा नासिका में विचरने वाले प्राण और अपानवायु को सम करके, जिसकी इन्द्रियाँ मन और बुद्धि जीती हुई हैं, ऐसा जो मोक्षपरायण मुनि (परमेश्वर के स्वरूप का निरन्तर मनन करने वाला।) इच्छा, भय और क्रोध से रहित हो गया है, वह सदा मुक्त ही है॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
जब तक मनुष्य अपने भय क्रोध और इच्छाओं से मुक्त नहीं होता तब तक उसे मुक्ति मिलना बहुत कठिन हैं. आज भगवान हमें ये ही बता रहें हैं कि, जिस प्रकार ध्यान करने वाला मनुष्य अपनी दोनों आँखों के बीच भृकुटी में अपने नेत्रों को स्थिर करता है. बाहर के विषयों से अपने मन को हटा कर अपने अंदर ही स्थिर होता है. उसी तरह जब मनुष्य बाहर के विषयों से भोगों से मन को हटा कर ईश्वर में नही लगा लेता तब तक उसे ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती. ध्यान हमें बाहर के जगत से हटना सिखाता है. इसे ईश्वर प्राप्ति की पहली पैड़ी समझना चाहिये…
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
आज शुकवार के दिन दुर्गा चालीसा पाठ करने से होगा घर में शांति का वास…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

