आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- आज की तिथि के साथ पाएं पूरा पंचांग..
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) तृतीया 28:02 तक, बाद चतुर्थी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 15 मई 2025, दिन वीरवार.
आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा 14:06 तक.
आज का योग – शिव 07:00 तक, बाद सिद्ध.
आज का करण – वणिज 15:18 तक, बाद विष्टि 28:02 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:47 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 14:01 से 15:44 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
हर दिन कुछ नया सीखें, परिवार के साथ।
बगलामुखी करती हैं सभी शत्रुओं का नाश…
बगलामुखी चालीसा से करें दिन की शुरुआत, चालीसा पाठ के लिए लिंक पर जाएँ.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या.3.
स एवायं मया तेऽद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः ।
भक्तोऽसि मे सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम् ॥
व्याख्या-
तू मेरा भक्त और प्रिय सखा है, इसलिए वही यह पुरातन योग आज मैंने तुझको कहा है क्योंकि यह बड़ा ही उत्तम रहस्य है अर्थात गुप्त रखने योग्य विषय है॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
जिस तरह खजाने को खुले में नहीं रखा जाता उसी प्रकार ज्ञान को भी किसी रूप में गुप्त किया जाता हैं, ज्ञान को गुप्त रखने की विधि को सूत्र कहते हैं. जिसे इस सूत्र का ज्ञान हो जाता हैं, वो अपने प्रिय और योग्य को इस सूत्र का ज्ञान देता हैं, हम सब जो भगवान में अपनी श्रद्धा रखते हैं, इसी लिए भगवान हमें अपना ये ज्ञान योग का सूत्र बता रहें हैं. अर्जुन भगवान जी का मित्र भीं है और शिष्य भी इसी लिए इस गुप्त रखने योग्य ज्ञान को कृष्ण अर्जुन को बता रहें हैं. अगर विशेष विषय वस्तु को गुप्त ना रखा जाए तो वो सामान्य हो जाती हैं. इस लिए इसे गुप्त ज्ञान कहा जाता हैं.
ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
विष्णु चालीसा करने से मिलता है घर में शांति का वरदान, केवल एक क्लिक में सुनें चालीसा पाठ.
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
- दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

