Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- श्रावण मास (कृष्ण पक्ष) प्रतिपदा 26:07 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 11 जुलाई 2025, दिन शक्रवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.
आज का नक्षत्र – पूर्वाषाढा 05:55 तक, बाद उत्तराषाढा .
आज का योग – वैधृति 20:43 तक.
आज का करण – बालव 14:10 तक, बाद कौलव 26:07 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:00 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 10:44 से 12:28 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
हर सदस्य की ‘गुण सूची’ बनाएं और साझा करें।
धन देने वाली और कर्ज से मुक्ति देनें वाली हैं माँ ललिता..
ललिता चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…
गीता ज्ञान Geeta Gyan पंचम अध्याय श्लोक संख्या.20.
न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् ।
स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद् ब्रह्मणि स्थितः ॥
व्याख्या-
जो पुरुष प्रिय को प्राप्त होकर हर्षित नहीं हो और अप्रिय को प्राप्त होकर उद्विग्न न हो, वह स्थिरबुद्धि, संशयरहित, ब्रह्मवेत्ता पुरुष सच्चिदानन्दघन परब्रह्म परमात्मा में एकीभाव से नित्य स्थित है॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
यदि संकल्प में विकल्प ना हों तो स्थिर मन से किए गए कार्य निश्चित रूप से सफल होते हैं. आज का गीता ज्ञान हमें स्थिर मन के प्रभाव के विषय में बता रहा है. यदि मनुष्य के मन से किसी के भी प्रीति राग द्वेष, लोभ मोह या क्रोध इत्यादि के भाव समाप्त हो गयें हैं, तो उसे स्थिर बुद्धि वाला माना जाता है. जिसके मन से अमीर गरीब, छोटा बड़ा इत्यादि सब भाव सम स्थिति में आ गयें हैं उसे भी स्थिर बुध्दि वाला माना जाता है. और स्थिर मन से कार्य करने वाले को हर कार्य में सफलता मिलता निश्चित हैं.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
बगलामुखी चालीसा पाठ से दूर होंगी घर की सारी बाधा. करें बगलामुखी चालीसा का पाठ…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

