Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज का पंचांग गीता ज्ञान सहित..

आज का पंचांग , श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि- पौष मास चतुर्थी 10:02 (कृष्ण पक्ष), युगाब्द  5125, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 19 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार।

आज का नक्षत्र – आश्लेषा 25:58 तक.

आज का योग –  वैधृति 18:32 तक. 

आज का करण – बालव 10:02 तक, बाद कौलव 22:19 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 11:59 से 12:40 तक दोपहर 

आज का राहुकाल – 13:36 से 14:53 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा. 

श्रीमद्भगवत गीता पहला अध्याय श्लोक संख्या 10.

अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌ ।

पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम्‌ ॥

व्याख्या –

भीष्म पितामह द्वारा रक्षित हमारी वह सेना सब प्रकार से अजेय है और भीम द्वारा रक्षित इन लोगों की यह सेना जीतने में सुगम है॥

आज का ज्ञान – दूसरे की संख्या को देख कर उसे कमजोर या खुद को बलवान समझ लेना मुर्खता के अलावा और कुछ नही. इस लिए अपने लिए हमेशा विश्वास में भरे रहें परन्तु अति उत्साहित ना बनें.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐