Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 9 मार्च 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज 9 मार्च 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- फाल्गुन मास दशमी 07:44 तक, बाद एकादशी तिथि (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 9 मार्च 2025, दिन रविवार।

आज का नक्षत्र – पुनर्वसु 23:54 तक. 

आज का योग – सौभाग्य 14:57 तक. 

आज का करण – गर 07:44 तक, बाद वणिज 19:40 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:10 से 12:57 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 16:58 से 18:26 शाम तक. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

आज रविवार के दिन करें सूर्य की उपासना से सूर्य देव को प्रसन्न करें.

गायत्री चालीसा पाठ सुनने के लिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 50.

बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते ।

तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्‌ ॥

व्याख्या-

समबुद्धियुक्त पुरुष पुण्य और पाप दोनों को इसी लोक में त्याग देता है अर्थात उनसे मुक्त हो जाता है। इससे तू समत्व रूप योग में लग जा, यह समत्व रूप योग ही कर्मों में कुशलता है अर्थात कर्मबंध से छूटने का उपाय है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

गीता ज्ञान के आज के सुविचार में भगवान जी अर्जुन को बता रहें हैं, कि हे अर्जुन तू अपनी बुद्धि से केवल कर्म करने का निर्णय ले और कर्म करना शुरू कर. इसके बाद होने वाले लाभ हानि और सुख दुःख की चिंता किए बिना ही कर्म कर. कर्म करते हुए अपनी बुद्धि को स्थिर रखना जरुरी है. अस्थिर बुद्धि वाला मनुष्य कभी अपने कार्य को पूर्णता नहीं दे पाता. इस लिए सबसे पहले अपनी बुद्धि को स्थिर करें. 

कुंडली विश्लेषण के लिए वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐