aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 7 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज 7 अप्रैल 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- चैत्र मास (शुक्ल पक्ष) दशमी 19:59 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 7 अप्रैल 2025, दिन सोमवार.

आज का नक्षत्र – पुष्य 06:23 तक बाद अश्लेषा. 

आज का योग – धृति 18:17 तक. 

आज का करण – तैतिल 07:36 तक, बाद गर 19:59 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:59 से 12:50 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 07:41 से 09:16 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज सोमवार के दिन महादेव को प्रसन्न करें. 

शिव चालीसा सुननें के लिए निचे दिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.7.

यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन ।

कर्मेन्द्रियैः कर्मयोगमसक्तः स विशिष्यते ॥

व्याख्या-

किन्तु हे अर्जुन! जो पुरुष मन से इन्द्रियों को वश में करके अनासक्त हुआ समस्त इन्द्रियों द्वारा कर्मयोग का आचरण करता है, वही श्रेष्ठ है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):

आज के गीता ज्ञान को समझने के लिए दूसरे अध्याय में बतायें विषय को याद करना है. आसक्ति के लिए इन्द्रियों को नियंत्रण में करना जरुरी है. और इन्द्रियों के माध्यम से ही सम्पूर्ण जगत के कर्म मनुष्य करता है. अच्छे और बुरे के त्याग के लिए इन्द्रियों की आसक्ति का त्याग करना है, किसी भी प्रकार का कर्म इन्द्रियों के द्वारा ही होता है. अगर इन्द्रयाँ नियंत्रण में रहेंगी तो जीवन का हर कर्म आसक्ति रहित होगा जो शांति भी देगा और भगवत प्राप्ति का साधान भी बनेगा. और आसक्ति रहित कर्म ही श्रेष्ठ कर्म कहलाता है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

शिव के गुरु श्री राम जी हैं, राम चालीसा का पाठ करें..

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.