Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 5 मार्च 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज 5 मार्च 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- फाल्गुन षष्ठी (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 5 मार्च 2025, दिन बुधवार।

आज का नक्षत्र – कृत्तिका 25:07 तक. 

आज का योग – वैधृति 23:06 तक. 

आज का करण -तैतुल 12:50 तक, बाद गर 23:47 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:11 से 12:58 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:34 से 14:02 दोपहर तक. 

आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

आज बुधवार के दिन विद्यार्थी गणेश जी को करें प्रसन्न.

गणेश चालीसा सुनने के लिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 46.

यावानर्थ उदपाने सर्वतः सम्प्लुतोदके ।

तावान्सर्वेषु वेदेषु ब्राह्मणस्य विजानतः ॥

व्याख्या-

सब ओर से परिपूर्ण जलाशय के प्राप्त हो जाने पर छोटे जलाशय में मनुष्य का जितना प्रयोजन रहता है, ब्रह्म को तत्व से जानने वाले ब्राह्मण का समस्त वेदों में उतना ही प्रयोजन रह जाता है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

यदि मनुष्य कर्म के नियम को जान कर कर्म करेगा तो उसके जीवन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न शेष नहीं रहे जाता. क्योंकि मनुष्य जब स्वार्थ से उपर उठ कर कर्म करता है तो उसकी कर्म फल में आसक्ति नहीं रह जाती. जब मनुष्य की आसक्ति समाप्त हो जाती है तो वह केवल कर्म करता है. केवल इतना सा ही खेल है. जो इसे समझ लेता है वो ही इस जन्म जन्मान्तर के चक्रव्यूह पर विजय प्राप्त कर लेता है.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

कुंडली विश्लेषण के लिए वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.