aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 5 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार…

आज 5 अप्रैल 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- चैत्र मास (शुक्ल पक्ष) अष्टमी 19:25 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 5 अप्रैल 2025, दिन शनिवार.

आज का नक्षत्र – पुनर्वसु 29:31 तक. 

आज का योग – अतिगण्ड 20:02 तक. 

आज का करण – विष्टि 07:43 तक, बाद बव19:25 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:00 से 12:51 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 09:17 से 10:51 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज नवरात्रि के आठवां दिन माता को प्रसन्न करें. 

सरस्वती चालीसा सुननें के लिए निचे दिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.5.

न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्‌ ।

कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः ॥

व्याख्या-

निःसंदेह कोई भी मनुष्य किसी भी काल में क्षणमात्र भी बिना कर्म किए नहीं रहता क्योंकि सारा मनुष्य समुदाय प्रकृति जनित गुणों द्वारा परवश हुआ कर्म करने के लिए बाध्य किया जाता है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

आज भगवान कर्म के विषय में ऐसा ज्ञान दे रहें हैं जिसे जान कर हमे अपने कर्म सुधारने की प्रेरणा मिलती है. श्री भगवान कह रहें हैं की हम जिस संसार में आएं हैं यहाँ बिना कर्म किये हम एक पल भी नहीं रह सकते. अगर हम ये समझते हैं की हम कोई कर्म हि ना करें तो ये भी कर्म का ही हिस्सा है की हमे सोचा की कर्म ना करें और कर्म ना करने के संकल्प को पूरा कर रहें हैं. इस लिय हमे अपने कर्म की दिशा को ठीक करना जरुरी है की हमें कर्म किस दिशा में करना है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

माता को प्रसन्न करने के लिए किसी भी चालीसा का पाठ करने के लिए वेबसाइट के चालीसा सेक्शन में जाएँ. 

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.