आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- पौष मास तृतीया (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 02 जनवरी 2025, दिन वीरवार।
आज का नक्षत्र – श्रवण 23:09 तक.
आज का योग – हर्षण 14:56 तक.
आज का करण – तैतुल 13:47 तक, बाद गर 25:07 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:06 से 12:47 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 13:44 से 15:00 दोपहर.
आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 27-28(28 का पूर्वार्ध)
तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान् बन्धूनवस्थितान् ॥
कृपया परयाविष्टो विषीदत्रिदमब्रवीत् ।
व्याख्या –
उन उपस्थित सम्पूर्ण बंधुओं को देखकर वे कुंतीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोक करते हुए यह वचन बोले।
आज का सुविचार- गीता ज्ञान (aaj ka suvichar)( Geeta Gyan):-
अर्जुन युद्ध में दोनों और से आए हुए योद्धाओं में अपने सगे सम्बन्धियों को देख कर चिंता में हैं, जब युद्ध अपनों से हो तो क्या करें और क्या ना करें का निर्णय कैसे लिया जाए. ऐसी विकट स्थिति में धर्म का आचरण करना ही सबसे बेहतर हैं. ये सगे सम्बन्धी हमारे लिए लाभ और हानि के रूप में खड़े होते हैं. जो हमे लाभ दे रहे हैं वो हमारे पक्ष के होते हैं और जो हमे कष्ट देते हैं वो हमारे शत्रु होते हैं.
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐