Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 5 फ़रवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 5 फ़रवरी 2025, माघ मास अष्टमी (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन बुधवार।

गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन. दुर्गा चालीसा का पाठ करें..

आज का नक्षत्र – भरणी 20:32 तक.
आज का योग – शुक्ल 21:17 तक.
आज का करण – विष्टि 13:31 तक, बव 24:35 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:58 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 12:37 से 13:58 दोपहर.
आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

बुधवार के दिन अभिजीत काल नही होता.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या.16.

नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः ।
उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्वदर्शिभिः ॥

व्याख्या-
असत्‌ वस्तु की तो सत्ता नहीं है और सत्‌ का अभाव नहीं है। इस प्रकार इन दोनों का ही तत्व तत्वज्ञानी पुरुषों द्वारा देखा गया है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

गीता ज्ञान हमे जगत के बन्धनों से मुक्त करने वाला ज्ञान है, इसे जान कर हम जीवन के सत्य को जानते हैं. परन्तु अगर हम फिर भी शोक करते हैं तो ये बिल्कुल भी शोभा नही देता है. आज का श्लोक हमे ऐसा ही ज्ञान दे रहा है. जैसे हमारे घर में आने वाले अतिथि हमारे अपने हैं, वो आते हैं और कुछ दिन बाद अपने घर चले जाते हैं. जीवन का ये ही सत्य है. अगर हम इसे समझ लेते हैं तो दुनिया से किसी के चले जाने का दुःख हमे नही होगा. क्योंकि हम सब इस दुनिया में अतिथि हैं. कुछ समय के लिए आते हैं फिर चले जाते हैं. ये ही सत्य है.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐