Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 2 फ़रवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 2 फ़रवरी 2025, माघ मास चतुर्थी 09:31 तक, बाद पंचमी  (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन रविवार।

गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन. आज बसंत पंचमी है.

आज का नक्षत्र – उत्तरा भाद्रपद 24:51 तक. 

आज का योग – शिव 09:13 तक बाद सिद्ध 30:04तक. 

आज का करण – विष्टि 09:13 तक, बव 20:02 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:58 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल -16:39 से 17:59 शाम. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या.13.

देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा ।

तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति ॥

व्याख्या-

जैसे जीवात्मा की इस देह में बालकपन, जवानी और वृद्धावस्था होती है, वैसे ही अन्य शरीर की प्राप्ति होती है, उस विषय में धीर पुरुष मोहित नहीं होता।

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

जन्म से लेकर मृत्यु तक शरीर हर पल परिवर्तन करता रहता है, जब हर पल हर चीज बदल ही रही है तो चिंता करने का तो विषय ही नही रहता. अगर जीवन में कष्ट हैं तो ये समय भी बदलने वाला है और इनका भी अंत होगा ये निश्चित है. अगर जीवन में कुछ नही बदलता तो वो है, आत्मा ये अजर अमर है, इसे ही समझना जरुरी है की ये ही नही बदलता है. इस लिए आत्मा पर काम करने की जरूरत है

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐