Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 24 जनवरी 2025 की तिथि, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 24 जनवरी 2025, माघ मास दशमी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन शुक्रवार।

आज का नक्षत्र – अनुराधा 31:06 तक.
आज का योग – वृद्धि 29:07 तक.
आज का करण – विष्टि 19:24 तक, बाद शकुनी.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:14 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 11:16 से 12:35 सुबह.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 04.

अर्जुन उवाच
कथं भीष्ममहं सङ्‍ख्ये द्रोणं च मधुसूदन ।
इषुभिः प्रतियोत्स्यामि पूजार्हावरिसूदन ॥

व्याख्या-
अर्जुन बोले- हे मधुसूदन! मैं रणभूमि में किस प्रकार बाणों से भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य के विरुद्ध लड़ूँगा? क्योंकि हे अरिसूदन! वे दोनों ही पूजनीय हैं॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

स्वयं भगवान श्री कृष्ण जिसे समझा रहे रहें वो कोई साधारण तो नहीं होगा ये तो हमे सबको पता है, क्योंकी भगवान के बोलने पर भी अर्जुन बार उसी विषाद में डूबा हुआ है. वो अपने गुरु और बड़ो के सामने अस्त्र नही उठा पा रहा. परन्तु जब हम युद्ध का निर्णय कर के मैदान में उत्तर जाते हैं, सामने वाला अधर्म कर रहा हो और भगवान स्वयं सारथि हों तो विचार नही करना चाहिए. बाण धर्म नही समझते वो तो दोनों तरफ विनाश करते हैं. वो धर्मी का हो या अधर्मी का. इस लिए कार्य शुरू करने के बाद रुकना नही चाहिए… उसे हम नही करेंगे तो कोई और कर देगा…

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐