आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 23 जनवरी 2025, माघ मास नवमी तक (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन गुरुवार।
आज का नक्षत्र – विशाखा 29:07 तक.
आज का योग – गण्ड 29:05 तक.
आज का करण – गर 17:37 तक, बाद वणिज 30:35 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:14 से 12:56 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 13:54 से 15:13 दोपहर.
आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 03.
क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते ।
क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप ॥
व्याख्या-
इसलिए हे अर्जुन! नपुंसकता को मत प्राप्त हो, तुझमें यह उचित नहीं जान पड़ती। हे परंतप! हृदय की तुच्छ दुर्बलता को त्यागकर युद्ध के लिए खड़ा हो जा॥
आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-
इस समय में भगवान अर्जुन को समझा रहे हैं कि, युद्ध के समय में ये विषाद तुझे कायर बना रहा है. ऐसे समय में युद्ध से भागना नपुंसकता कहलाता है. भगवान नपुंसक कह कर बता रहे हैं, कि किसी भी स्थिति में अपने कर्म से पीछे हटना ही नपुंसकता कहलाता है. हमे भी जीवन में धर्म के मार्ग पर चलते हुए पीछे नही हटना चाहिए, अगर हम भी जीवन में किसी भी स्थिति में अपने कर्म से पीछे हटते हैं तो लोग हमे नपुंसक ही कहेंगे…
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐