आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 23 फ़रवरी 2025, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- फाल्गुन मास दशमी 13:55 तक बाद एकादशी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 23 फ़रवरी 2025, दिन रविवार।
आज का नक्षत्र – मूल 18:41 तक.
आज का योग – वज्र 11:17 तक.
आज का करण – विष्टि 13:55 तक, बाद बव 25:55 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:14 से 12:59 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 16:51 से 18:16 शाम तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज रविवार को सूर्य नारयण को प्रसन्न करें.
रोजगार वृद्धि के लिए लिंक को टच कर सूर्य चालीसा पाठ सुनें.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 34.
अकीर्तिं चापि भूतानि कथयिष्यन्ति तेऽव्ययाम्।
सम्भावितस्य चाकीर्ति- र्मरणादतिरिच्यते॥
व्याख्या-
तथा सब लोग तेरी बहुत काल तक रहने वाली अपकीर्ति का भी कथन करेंगे और माननीय पुरुष के लिए अपकीर्ति मरण से भी बढ़कर है॥
आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-
आज भगवान चुनौतियों को स्वीकार ना करने वालों के परिणाम के विषय में बता रहे हैं. जो मनुष्य चुनौतियों से डर जाता है जीवन में संघर्ष नही करता है, वो सफल नही हो पाता. जो लोग जीवन में चुनौतियों से लड़ कर सफलता प्राप्त करते हैं, लोग उनकी प्रशंसा करते हैं. समाज सफल होने वालों की और असफल होने वालों की दोनों की ही कीर्ति की और अपकीर्ति की चर्चा बहुत लम्बे समय तक करता है. अब ये निर्णय हमे करना है की हमे अपनी कैसी चर्चा करवानी है. हमे उसके अनुसार ही कर्म करने होंगे. अब निर्णय आपके हाथों में है..
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐