Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज 20 जनवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 20 जनवरी 2025, माघ मास षष्ठी 09:58 तक, बाद सप्तमी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन सोमवार।

आज का नक्षत्र – हस्त 20:29 तक.

आज का योग – सुकर्मा 26:51 तक. 

आज का करण – वणिज्य 09:58 तक, बाद विष्टि 23:17 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:13 से 12:55 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 08:38 से 09:57 सुबह. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 47.

संजय उवाच

एवमुक्त्वार्जुनः सङ्‍ख्ये रथोपस्थ उपाविशत्‌ ।

विसृज्य सशरं चापं शोकसंविग्नमानसः ॥

व्याख्या-

संजय बोले- रणभूमि में शोक से उद्विग्न मन वाले अर्जुन इस प्रकार कहकर, बाणसहित धनुष को त्यागकर रथ के पिछले भाग में बैठ गए॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

महाभारत के युद्ध में संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का वर्णन ही नही बता रहे हैं. संजय अर्जुन के बारे में भी बता रहे हैं की किस प्रकार युद्ध के बीच में अर्जुन अपनों से युद्ध करने से संकोच कर रहा है, क्योंकि उसके संस्कार उसे अपनों को मारने की अनुमति नही दे रहे. उसका ह्रदय इतना कोमल है को स्वयं को कायर देख सकता है परन्तु अपनों को मारने के लिए अनुमति नही दे रहा. परन्तु भगवान उसे धर्म का ज्ञान दे कर बता रहे हैं की धर्म के मार्ग में अपना पराया सब को पीछे छोड़ना पड़ता है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐