Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 19 जनवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 19 जनवरी 2025, माघ मास पंचमी सुबह 07:30 बजे तक, बाद षष्ठी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन रविवार

आज का नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 17:29 तक.

आज का योग – अतिगंड 25:56 तक. 

आज का करण – तैतुल 07:30 तक, बाद गर 20:41 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:13 से 12:55 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 16:29 से 17:47 शाम. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 46.

यदि मामप्रतीकारमशस्त्रं शस्त्रपाणयः ।

धार्तराष्ट्रा रणे हन्युस्तन्मे क्षेमतरं भवेत्‌ ॥

व्याख्या-

यदि मुझ शस्त्ररहित एवं सामना न करने वाले को शस्त्र हाथ में लिए हुए धृतराष्ट्र के पुत्र रण में मार डालें तो वह मारना भी मेरे लिए अधिक कल्याणकारक होगा॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

अर्जुन इस विषाद के समय में अपने बड़ों को याद कर रहे हैं, जिनकी गोद में वो खेले और बड़े हुए हैं, जिनसे उन्होंने ये सारी विद्या प्राप्त की हैं. ऐसा सोच कर ही वो करुणा को प्राप्त हुए हैं. क्योंकि अगर ऐसा हम भी सोच लेंगे तो अपनों को नही मार पाएंगे. परन्तु धर्म और अधर्म का ज्ञान रखना जरुरी है.अपनी बुद्धि को मोह से दूर रखना भी जरुरी हैं. अज्ञानी की गलती माफ़ की जा सकती है, परन्तु ज्ञानी की नही, ये ही धर्मशास्त्रों (मनुस्मृति) में कहा गया है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐