Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 19 फ़रवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज 19 फ़रवरी 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- फाल्गुन मास षष्ठी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 19 फ़रवरी 2025, , दिन बुधवार।

आज का नक्षत्र – स्वाति 10:38 नक्षत्र बाद विशाखा. 

आज का योग – वृद्धि 10:47 तक. 

आज का करण – वणिज 07:31 तक, बाद विष्टि 20:47 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:59 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:37 से 14:01 दोपहर तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज बुधवार के दिन शुभ मुहूर्त नहीं होता.

आज बुधवार के दिन गणेश को मनाएं.

गणेश चालीसा पाठ केवल टच करें और सुनें.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 30.

देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत ।

तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि ॥

व्याख्या-

हे अर्जुन! यह आत्मा सबके शरीर में सदा ही अवध्य (जिसका वध नहीं किया जा सके) है। इस कारण सम्पूर्ण प्राणियों के लिए तू शोक करने योग्य नहीं है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

भगवान श्री कृष्ण गीता जी के माध्यम से हम सबको ये बताना चाहते हैं कि, हम संसार में आत्मा से व्यवहार करते हैं. ये शरीर तो नाशवान हैं. ये स्थाई नहीं हैं. ये शरीर तो केवल मोह पाश में बांधने के लिए हैं, और हम इसके वश में हो कर संसार के भोगों को भोगने में लगे रहते हैं. जबकि कर्म फल आत्मा को भोगें पड़ते हैं. कर्म करने से आत्मा को उसका फल सुख-दुःख के रूप में योनी अनुसार शरीर के माध्यम से भोगना पड़ता है. इस लिए धर्म का आचरण करने वाला केवल मनुष्य शरीर है ये ही बुद्धि के अनुसार धर्म का आचरण का निर्णय कर सकता है. इस लिए धर्म के अनुसार कर्म करने के लिए सोचने की जरुरत नहीं. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐