aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 18 अप्रैल 2025 की तिथि की जानकारी के साथ गीता ज्ञान…

Aaj ki Tithi: आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- वैशाख मास (कृष्ण पक्ष) पंचमी 17:06 तक, बाद षष्ठी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 18 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार.

आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा 08:19 बाद मूल तक. 

आज का योग – परिघ 25:02 तक. 

आज का करण – तैतुल 17:06 तक, बाद गर 29:48 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:56 से 12:48 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 10:45 से 12:22 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

शुक्रवार को माँ संतोषी को प्रसन्न करें संतोषी चालीसा सुनें. 

संतोषी चालीसा सुननें के लिए लिंक पर जाएँ. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.19.

तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर ।

असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पुरुषः ॥

व्याख्या-

इसलिए तू निरन्तर आसक्ति से रहित होकर सदा कर्तव्यकर्म को भलीभाँति करता रह क्योंकि आसक्ति से रहित होकर कर्म करता हुआ मनुष्य परमात्मा को प्राप्त हो जाता है॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

आज एक बार फिर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को ये ही बता रहें हैं की जो मनुष्य आसक्ति से छुट जाता है, फिर उसका कर्म उसे दोषों में नहीं बांधता. उसका कर्म उसके स्वयं के लिए होता ही नहीं वो केवल कर्म करता है. क्योंकि कर्म के लिए मनुष्य अधिकारी है. बिना कर्म यहाँ जीवन ही संभव नहीं हैं. श्री कृष्ण कभी ये नहीं कहते की आप अपना कर्तव्य पालन ना करें. अपितु भगवान कहते हैं की मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए. सब कुछ छोड़ कर बैठ जाना कोई कर्त्तव्य नहीं हो सकता. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

आज शारदा चालीसा का पाठ करने से होगी सरस्वती की कृपा प्राप्ति.

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.