Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 17 फ़रवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 17 फ़रवरी 2025, फाल्गुन मास पंचमी (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन सोमवार।

शिव चालीसा से करें दिन की शुरुआत.

केवल लिंक छूने से शिव चालीसा सुनें.

आज का नक्षत्र – चित्रा 31:34 तक. 

आज का योग – शूल 31:34 तक. 

आज का करण – कौलव 15:33 तक, बाद तैतिल 28:52 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:59 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 08:26 से 09:49 तक सुबह. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 28.

अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत ।

अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना ॥

व्याख्या-

हे अर्जुन! सम्पूर्ण प्राणी जन्म से पहले अप्रकट थे और मरने के बाद भी अप्रकट हो जाने वाले हैं, केवल बीच में ही प्रकट हैं, फिर ऐसी स्थिति में क्या शोक करना है?॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

जीवन के सत्य में सबसे बड़ा सत्य ये ही है किस सत्य कुछ है ही नही. इस भाव ये है की जन्म से पहले कुछ भी नहीं था, ना ही मृत्य के बाद कुछ रहेगा ये ही जीवन का सबसे बड़ा सत्य है. हम सब कुछ समय के लिए आए हैं. जन्म हुआ है तो उसी समय हमारी मृत्य की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, ये ही सत्य हैं कौन कितने समय के लिए व्यक्त हैं कोई नही जानता. परन्तु कुछ समय के बाद सब अव्यक्त हो जायेंगे ये सत्य है. इस लिए किसी भी प्रकार के विषय वस्तु के लिए शोक करना ठीक नहीं है.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐