Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज 12 फ़रवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 12 फ़रवरी 2025, माघ मास पूर्णिमा (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन बुधवार।

गुप्त नवरात्रि का पूर्णता दिवस. दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

आज पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा.

आज का नक्षत्र – अश्लेषा 19:34 तक. 

आज का योग – सौभाग्य 08:05 तक. 

आज का करण – बव 19:22 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:59 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:37 से 13:59 तक दोपहर. 

आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नही माना जाता.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 23.

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।

न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः॥

व्याख्या-

इस आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकते, इसको आग नहीं जला सकती, इसको जल नहीं गला सकता और वायु नहीं सुखा सकता॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

आज गीता ज्ञान के सुविचार में हमे भगवान श्री कृष्ण बता रहे हैं कि, ये आत्मा जिसे हम शरीर के साथ जला देने से या पानी में बहा देने से या जमीन में दबा देने से समाप्त मानते हैं. किन्तु ये आत्मा इस तरह या किसी भी तरह समाप्त नही होता. ये कोई कपड़ा नही जो फट जाए, ये आत्मा कभी भी समाप्त नही होता है. इस आत्मा को किसी भी तरह सृष्टी के पञ्च तत्व में नही गिना जा सकता. ये आत्मा किसी भी प्रकार समाप्त नही हो सकता अत: इसके लिए शोक करना ठीक नही है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐