aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 12 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज 12 अप्रैल 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- चैत्र मास (शुक्ल पक्ष) पूर्णिमा 29:51 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार.

आपको हनुमान जन्मोत्व की हार्दिक शुभकामनाएँ…

आज का नक्षत्र – हस्त 18:06 तक. 

आज का योग – व्याघात 20:39 तक. 

आज का करण – विष्टि 16:35 तक, बाद बव 29:51 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:58 से 12:49 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 09:12 से 10:48 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करें. 

शानि चालीसा सुननें के लिए निचे दिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.12.

इष्टान्भोगान्हि वो देवा दास्यन्ते यज्ञभाविताः ।

तैर्दत्तानप्रदायैभ्यो यो भुंक्ते स्तेन एव सः ॥

व्याख्या-

यज्ञ द्वारा बढ़ाए हुए देवता तुम लोगों को बिना माँगे ही इच्छित भोग निश्चय ही देते रहेंगे। इस प्रकार उन देवताओं द्वारा दिए हुए भोगों को जो पुरुष उनको बिना दिए स्वयं भोगता है, वह चोर ही है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

दुनिया का कोई कर्म ऐसा नहीं जिसका फल ना हो. इस लिए देवताओं के लिए किये गए यज्ञ से हमें उन्नति प्राप्त होती है. परन्तु जो व्यक्ति ऐसा समझता है की वो कुछ भी ना करे और उन्नति को प्राप्त करे तो वो चोर है. कर्म से चोरी करने वाला भी चोर ही होता है. अगर हम कर्म ही नहीं करेंगे तो किस फल की इच्छा कर सकते हैं. इसका सीधा मतलब है किसी भी फल की नहीं. तो इस लिए कर्म की दिशा को अनुकूल रखना जरुरी है, जिस से हमे अनुकूल फल की प्राप्ति हो सके. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

आज शनिवार के दिन महा काली चालीसा से करें माँ को प्रसन्न..

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.