Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 10 जनवरी 2025, पौष मास एकादशी 10:19 तक (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन शुक्रवार

एकादशी व्रत कब है (Ekadashi vrat kab hai)

एकादशी व्रत कब है (Ekadashi vrat kab hai)– आज 10 जनवरी 2025 को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा. आज के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा करने से पुत्र प्राप्ति होती है.

आज का नक्षत्र – कृत्तिका 13:44 तक.

आज का योग – शुभ 14:35 तक. 

आज का करण – विष्टि 10:19 तक, बाद बव 21:19 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:10 से 12:51 दोपहर तक.  

आज का राहुकाल – 11:13 से 12:30 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 36.

निहत्य धार्तराष्ट्रान्न का प्रीतिः स्याज्जनार्दन ।

पापमेवाश्रयेदस्मान्‌ हत्वैतानाततायिनः ॥

व्याख्या-

हे जनार्दन! धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारकर हमें क्या प्रसन्नता होगी? इन आततायियों को मारकर तो हमें पाप ही लगेगा॥

आज का सुविचार (Aaj ka Suvichar) गीता ज्ञान (Geeta Gyan):-

आज के गीता ज्ञान सुविचार में हमे पता लगता है की किस प्रकार अर्जुन शोक युक्त हैं, भगवान की शरण हुए अर्जुन कह रहे हैं की युद्ध में अपनों को मार कर हमे क्या मिलेगा, अर्जुन तीनों लोकों का सुख छोड़ देनें की बात करते हैं तो ये तो धरती के राज्य का युद्ध था, ऐसा केवल लालच में ही मनुष्य ऐसा करता है, अगर भाइयों के लिए धरती, मकान, पैसा और राज सब छोड़ना भी पड़े तो छोड़ देना चाहिए ये ज्ञान रामायण हमे देती है, परन्तु महाभारत तो धर्म युद्ध है जो सिखाता है की धर्म युद्ध में आपको धर्म को नही छोड़ना है…

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐