aaj ki tithi

Aaj ki Tithi:आज 11 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार…

आज 11 अप्रैल 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- चैत्र मास (शुक्ल पक्ष) चतुर्दशी 27:21 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 11 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार.

आज का नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी 15:09 तक. 

आज का योग – ध्रुव 19:44 तक. 

आज का करण – गर14:08 तक, बाद वणिज 27:21 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:58 से 12:49 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 10:48 से 12:24 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

आज महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करें. 

महालक्ष्मी चालीसा सुननें के लिए निचे दिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.11.

देवान्भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः ।

परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ ॥

व्याख्या-

तुम लोग इस यज्ञ द्वारा देवताओं को उन्नत करो और वे देवता तुम लोगों को उन्नत करें। इस प्रकार निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे को उन्नत करते हुए तुम लोग परम कल्याण को प्राप्त हो जाओगे॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

जिस प्रकार सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले यज्ञ किया जाता है उसकी एक विधि अलग होती है. वो विधि ही कर्म का आधार होती है. क्योंकि जैसा कर्म होता है वैसा ही फल प्राप्त होता है. यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं तो वो उसी अनुसार फल प्रदान करते हैं जैसा कर्म होता है. वो उन्नति देता है. उसी प्रकार भगवान बता रहें हैं कि कर्म कि दिशा ही फल निर्धारण करती है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐 

आज शुक्रवार के दिन संतोषी माता को प्रसन्न करें, संतोषी चालीसा पाठ करें.

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.