Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

 

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 09 जनवरी 2025, पौष मास दशमी (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन वीरवार।

आज का नक्षत्र – भरणी 15:06 तक.

आज का योग – साध्य 17:28 तक. 

आज का करण – गर 12:21 तक, बाद वणिज्य 23:20 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:09 से 12:51 दोपहर तक.  

आज का राहुकाल – 13:47 से 15:04 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 35.

एतान्न हन्तुमिच्छामि घ्नतोऽपि मधुसूदन ।

अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते ॥

व्याख्या-

हे मधुसूदन! मुझे मारने पर भी अथवा तीनों लोकों के राज्य के लिए भी मैं इन सबको मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिए तो कहना ही क्या है?॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar)(Geeta Gyan):-

जीवन में जब धर्म युद्ध का समय आता है और सामने अपने सगे होते हैं, तो अर्जुन की तरह मन में ऐसा भाव आना संभव है, कि हम अपनों को कैसे मार सकते हैं. किन्तु जीवन में जब भी युद्ध के लिए आप तैयार हो जाते हैं, तो ऐसे स्थिति आना संभव है की अपनों से ही मुकाबला करना पड़ता है. अपने प्रिय का त्याग करना पड़ता है, तभी हमे अपने लक्ष्य की प्रप्ति होती है. किन्तु तब भी हम अपने प्रिय को छोड़ नही सकते…

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐