आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – पौष मास अमावस्या 27:55 (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5125, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 30 दिसंबर 2024, दिन सोमवार।
आज का नक्षत्र – मूल 09:08 तक.
आज का योग – वृद्धि 20:31 तक.
आज का करण – चतुष्पाद 16:02 तक, बाद नाग 27:54 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:05 से 12:45 दोपहर तक
आज का राहुकाल – 08:36 से 09:53 सुबह.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या 23.
योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः ।
धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः ॥
व्याख्या –
दुर्बुद्धि दुर्योधन का युद्ध में हित चाहने वाले जो-जो ये राजा लोग इस सेना में आए हैं, इन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा॥
आज का सुविचार – गीता ज्ञान (aaj ka suvichar)( Geeta Gyan):-
जब दो लोगों में युद्ध होता है तो उसमे एक ठीक पक्ष होता है और एक गलत. महाभारत में भी एक ठीक पक्ष था दूसरा गलत. परन्तु युद्ध तो दोनों को करना पड़ता है. इस लिए जब युद्ध करने का समय आ जाता है तो हमे भी शत्रु को ठीक तरह से समझ लेना चाहिए. क्योंकी अर्जुन जैसा योद्धा भी इसी निति के अनुसार काम करता है.
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐