Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार…

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)– पौष मास त्रयोदशी 27:32 (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5125, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार

आज का नक्षत्र – अनुराधा 22:12 तक.
आज का योग – शूल 22:22 तक.
आज का करण – गर 15:03 तक, बाद वणिज्य 27:32 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:04 से 12:45 दोपहर तक
आज का राहुकाल – 09:52 से 11:08 सुबह.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या 20-21.

अर्जुन उवाचः
अथ व्यवस्थितान्दृष्ट्वा धार्तराष्ट्रान्‌ कपिध्वजः ।
प्रवृत्ते शस्त्रसम्पाते धनुरुद्यम्य पाण्डवः ॥
हृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते ।
सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत ॥

व्याख्या –
हे राजन्‌! इसके बाद कपिध्वज अर्जुन ने मोर्चा बाँधकर डटे हुए धृतराष्ट्र-संबंधियों को देखकर, उस शस्त्र चलने की तैयारी के समय धनुष उठाकर हृषीकेश श्रीकृष्ण महाराज से यह वचन कहा- हे अच्युत! मेरे रथ को दोनों सेनाओं के बीच में खड़ा कीजिए॥

आज का सुविचार (aaj ka suvichar): आज के सुविचार से दिन को बनाएं सरल…

आज के श्लोक में अर्जुन भगवान को अच्युत कह के संबोधन कर रहे जिसका अर्थ है, जिसका कभी पतन ना हो. अर्जुन जानता है भगवान श्री कृष्ण स्वयं धर्म हैं. और धर्म का कभी पतन नही होता. इसी लिए अर्जुन भगवान पर पूर्ण विश्वास कर रहा है, हमे भी अपने आप को आत्म विश्वास से भरा रखना है और उसका कभी पतन नही होने देना हैं. तभी हम कर्म मार्ग पर बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकते हैं.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐