Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज का पंचांग और गीता ज्ञान…

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj ki Tithi) – पौष मास एकादशी 24:43 (कृष्ण पक्ष), युगाब्द  5125, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 26 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार

आज का नक्षत्र – स्वाति 18:08 तक.

आज का योग –  सुकर्मा 22:22 तक. 

आज का करण – बव 11:39 तक, बाद बालव 24:43 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:03 से 12:44 दोपहर तक  

आज का राहुकाल – 13:40 से 14:56 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – दक्षिण.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या 17-18.

काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः ।

धृष्टद्युम्नो विराटश्च सात्यकिश्चापराजितः ॥

द्रुपदो द्रौपदेयाश्च सर्वशः पृथिवीपते ।

सौभद्रश्च महाबाहुः शंखान्दध्मुः पृथक्पृथक्‌ ॥

व्याख्या –

श्रेष्ठ धनुष वाले काशिराज और महारथी शिखण्डी एवं धृष्टद्युम्न तथा राजा विराट और अजेय सात्यकि, राजा द्रुपद एवं द्रौपदी के पाँचों पुत्र और बड़ी भुजावाले सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु- इन सभी ने, हे राजन्‌ ! सब ओर से अलग-अलग शंख बजाए॥

आज का सुविचार (Aaj ka Suvichar): बनाएं अपने दिन को बेहतर…

आज का सुविचार (Aaj ka Suvichar)– महाभारत का युद्ध ऐसा अद्भुत युद्ध है जिसमे सभी योद्धाओं को पता है की हम ठीक के साथ हैं या गलत के साथ परन्तु फिर भी अपने अपने बल का प्रदर्शन करने के लिए वो अपने अपने शंख बजा कर अपना आत्म विश्वास दिखा रहे हैं. इसी तरह हमे भी जीवन के किसी युद्ध रूपी परीक्षा में आत्म विश्वास के साथ काम करना चाहिए. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐