आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि – पौष मास षष्ठी 12:20 (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5125, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार 21 दिसंबर 2024, दिन शनिवार।
आज का नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी 30:13 तक.
आज का योग – प्रीती 18:21 तक.
आज का करण – वणिज्य 12:20 तक, बाद विष्टि 25:21 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:01 से 12:41 तक दोपहर
आज का राहुकाल – 09:48 से 11:05 सुबह.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
श्रीमद्भगवद्गीता पहला अध्याय श्लोक संख्या 12.
तस्य सञ्जनयन्हर्षं कुरुवृद्धः पितामहः ।
सिंहनादं विनद्योच्चैः शंख दध्मो प्रतापवान् ॥
व्याख्या –
कौरवों में वृद्ध बड़े प्रतापी पितामह भीष्म ने उस दुर्योधन के हृदय में हर्ष उत्पन्न करते हुए उच्च स्वर से सिंह की दहाड़ के समान गरजकर शंख बजाया॥
आज का ज्ञान – युद्ध जीतने के लिए माहौल बनाना पड़ता है, खुद को लग भी रहा हो की हम हार जायेगे तो भी खुद को तैयार करना पड़ता है की हम जीत जायेंगे. ऐसा ही पितामाह भीष्म ने किया और ऐसा ही हमे भी करना चाहिए.
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐