आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 13 फ़रवरी 2025, फाल्गुन मास प्रथमा (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन गुरुवार।
आज गुरुवार के दिन करें विष्णु चालीसा पाठ.
आज का नक्षत्र – मघा 21:06 तक.
आज का योग – शोभन 07:30 तक.
आज का करण – बालव 07:47 तक, बाद कौलव 20:21 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:59 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 13:39 से 15:23 तक दोपहर.
आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या. 24.
अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च।
नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः॥
व्याख्या-
क्योंकि यह आत्मा अच्छेद्य है, यह आत्मा अदाह्य, अक्लेद्य और निःसंदेह अशोष्य है तथा यह आत्मा नित्य, सर्वव्यापी, अचल, स्थिर रहने वाला और सनातन है॥
आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-
इस आत्मा को ना तो जलाया जा सकता है. ना ही किसी भी तरह भेदा जा सकता है. ना ही किसी भी प्रकार सुखाया जा सकता है. इस आत्मा को ही सनातन कहा जाता है और इस वो ही जान पाता है जो सनातन को मानता है, जो सनातन को ही नही मानता वो इसे भी नही जानता. जब तक मनुष्य आत्मा को नही जानता है तब तक मनुष्य के लिए इसके मोक्ष का साधन करना मुश्किल है. इसी तरह अर्जुन भी मोह में फसा हुआ अपने धर्म को ना जान कर अपने कर्म से पीछे हट रहा है. इस लिए अगर मोक्ष की कामना करनी है जन्म बन्धनों से मुक्ति पानी है तो आत्मा का ज्ञान बहुत जरुरी है.
आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

