Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj ki Tithi: आज 31 जनवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित। 

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- 31 जनवरी 2025, माघ मास द्वितीया (शुक्ल पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन शुक्रवार।

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन. दुर्गा चालीसा का पाठ करें..

आज का नक्षत्र – शतभिषा 28:13 तक. 

आज का योग – वरीयान 15:31 तक. 

आज का करण – कौलव 13:58 तक, तैतिल 24:48 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:15 से 12:58 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल -11:16 से 12:36 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) दूसरा अध्याय श्लोक संख्या.11.

श्री भगवानुवाच

अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे ।

गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः ॥

व्याख्या-

श्री भगवान बोले, हे अर्जुन! तू न शोक करने योग्य मनुष्यों के लिए शोक करता है और पण्डितों के से वचनों को कहता है, परन्तु जिनके प्राण चले गए हैं, उनके लिए और जिनके प्राण नहीं गए हैं उनके लिए भी पण्डितजन शोक नहीं करते॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

आज के श्लोक से भगवान का गीता ज्ञान शुरू होता है, आज के श्लोक के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को कह रहे रहे हैं की तुम ना ही पंडितों की तरह बात कर रहे हो मतलब ये समझदारी वाली बात नही है, क्योंकि विद्वान इन्सान सब समझता है की ना तो कोई जन्मता है ना ही कोई मरता है, इस लिए किसी के प्रति आसक्ति रखना ठीक नही. जो इस संसार में आया है उसे जाना ही है. इस संसार में जो स्थाई है वो है केवल धर्म. इस लिए धर्म का पालन करना जरुरी है. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐