Aaj ki Tithi aur aaj ka Panchang

Aaj Ki Tithi: आज 15 जनवरी 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज 15 जनवरी 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान, सुविचार। 

आज की तिथि ( Aaj Ki Tithi):- 15 जनवरी 2025, माघ मास द्वितीया (कृष्ण पक्ष), युगाब्द 5126, विक्रमी संवंत 2081 तदनुसार, दिन बुधवार।

आज का नक्षत्र – पुष्य 10:27 तक.

आज का योग – प्रीती 25:45 तक. 

आज का करण – तैतुल 15:16 तक, बाद गर 27:22 तक.  

आज का शुभ मुहूर्त – 12:12 से 12:53 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:32 से 13:50 दोपहर. 

आज का दिशा शूल – उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा.

आज बुधवार के दिन शुभ मुहूर्त के समय राहु-काल होने से मान्य नही होता.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पहला अध्याय श्लोक संख्या. 42.

संकरो नरकायैव कुलघ्नानां कुलस्य च ।

पतन्ति पितरो ह्येषां लुप्तपिण्डोदकक्रियाः ॥

व्याख्या-

वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने के लिए ही होता है। लुप्त हुई पिण्ड और जल की क्रिया वाले अर्थात श्राद्ध और तर्पण से वंचित इनके पितर लोग भी अधोगति को प्राप्त होते हैं॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

सनातन की हर परम्परा वैज्ञानिकता से पूर्ण है. वर्ण शंकर का अर्थ समाज में होने वाली असमानता है, जिस से समाज में धर्म की हानि होती है. सनातन में हर नियम बहुत गहरी सोच से बनाया गया है. वर्ण शंकर से बचने के लिए अपने गोत्र से अलग गोत्र में विवाह करने को कहा जाता है, वर्ण शंकर ना हों इसी लिए ऐसा नियम बनाया गया है. जिस से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है, और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. वर्ण शंकर अपने कुल के पितरों को जल अर्पण करने के अधिकारी नही होते, जिस से उनके कुल के पितृ गणों को और उन्हें स्वयं भी कष्ट भोगने पड़ते हैं. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐