aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi: आज 26 जुलाई का पंचांग: आज की तिथि द्वितीया…

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:

आज की तिथि Aaj Ki Tithi:- श्रावण मास (शुक्ल पक्ष) द्वितीया 22:41 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार.

रोज का पंचांग पढ़नें के लिए आपकी स्क्रीन पर आ रहे What’s App logo पर टच करें, सन्देश भेजें.  

आज का नक्षत्र – आश्लेषा 15:51तक. 

आज का योग – व्यतिपात 28:04 तक. 

आज का करण – बव 10:56 तक, बाद कौलव 22:41 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:02 से 12:56 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 09:04 से 10:47 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

पिछले दिनों से हम इन्दिर्यों को अपना मित्र बना कर कार्य करने का ज्ञान सुनते आ रहें हैं, परन्तु कर्म इन्द्रियों का तो सबको समझ आता है, परन्तु अपनी ज्ञान इन्द्रियों को कैसे नियंत्रण में करें, किस स्थिति में वो हमारी शत्रु बनती है इसका उद्हारण हमारे पास नहीं है. आज श्री कृष्ण गीता ज्ञान के इस श्लोक के माध्यम से हमें ये ही बता रहें है, कि दूसरों के द्वारा की गई प्रशंसा से प्रसन्न होना और दूसरों के द्वारा की निंदा से दुखी होना ही हमें ज्ञान इन्दिर्यों की अधीन होनें का संकेत देता है. मनुष्य जब अपनी कर्म इन्द्रियों के साथ साथ अपनी ज्ञान इन्द्रियों को भी अपने नियंत्रण में लेता है तो, तब उसमे योगी बननें का गुण प्रकट होता है.

 

Geeta Gyan गीता ज्ञान षष्ठ अध्याय श्लोक संख्या.7.

जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः ।

शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ॥

व्याख्या-

सरदी-गरमी और सुख-दुःखादि में तथा मान और अपमान में जिसके अन्तःकरण की वृत्तियाँ भलीभाँति शांत हैं, ऐसे स्वाधीन आत्मावाले पुरुष के ज्ञान में सच्चिदानन्दघन परमात्मा सम्यक्‌ प्रकार से स्थित है अर्थात उसके ज्ञान में परमात्मा के सिवा अन्य कुछ है ही नहीं॥

जब कर्मों का हिसाब होता है, तो दण्ड देते हैं शनि देव…

शनि चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-

हर संकट परिवार को मजबूत बनाता है।

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि: 

आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar: 

गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को  स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है. 

Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान: 

कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.

ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

अब पूजा पाठ करवाना हो या कुण्डली दिखवानी हो, हमारे उच्च शिक्षित आचार्य जी आयेंगे आपके घर।

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.

दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.