Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:- श्रावण मास (कृष्ण पक्ष) चत्तुर्दशी 26:28 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 23 जुलाई 2025, दिन बुधवार.
आज शिवरात्रि का महा पर्व मनाया जाएगा.
रोज का पंचांग पढ़नें के लिए आपकी स्क्रीन पर आ रहे What’s App logo पर टच करें सन्देश भेजें.

आज का नक्षत्र – आर्द्रा 17:53 तक.
आज का योग – व्याघात 12:32 तक.
आज का करण – विष्टि 15:31 तक, बाद शकुनि 26:28 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:02 से 12:57 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 12:29 से 14:12 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
योगारूढ़ मनुष्य के गुणों का वर्णन करते हुए श्री कृष्ण कहते हैं, कि जब मनुष्य इन्द्रियों के विषयों का त्याग कर देता है, ना केवल कर्म इन्द्रियां अपितु ज्ञान इन्द्रियां भी जब मनुष्य के वश में होती है, तो मनुष्य का योगी बननें का मार्ग और भी सरल हो जाता है. जब मनुष्य अपने आप को किसी भी प्रकार की आसक्ति से विरक्त कर लेता है. मतलब किसी भी विषय के प्रति उसका मोह नहीं रहता, कामना नहीं रहती तब वो मनुष्य सरलता से ईश्वर प्राप्ति के लिए योगी बन सकता है. उसके लिए उसे अधिक परिश्रम की जरूरत नहीं पडती. योगी बननें की कामना करने वाले मनुष्य को सबसे पहले अपनी हर प्रकार की इंद्री को नियंत्रण में करना होगा.
गीता ज्ञान Geeta Gyan षष्ठ अध्याय श्लोक संख्या.4.
यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते ।
सर्वसङ्कल्पसन्न्यासी योगारूढ़स्तदोच्यते ॥
व्याख्या-
जिस काल में न तो इन्द्रियों के भोगों में और न कर्मों में ही आसक्त होता है, उस काल में सर्वसंकल्पों का त्यागी पुरुष योगारूढ़ कहा जाता है॥
खाटू श्याम जी हैं हारे के सहारा…
खाटू श्चायाम चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
समस्या बताने में नहीं, सुनने में हल है।
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
गणेश चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत होगा दिन का हर कार्य मंगलमय…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

