Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
Aaj Ki Tithi आज की तिथि:- श्रावण मास (कृष्ण पक्ष) एकादशी 09:38 तक, बाद द्वादशी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 21 जुलाई 2025, दिन सोमवार.
कामिका एकादशी व्रत आज.
रोज का पंचांग पढ़नें के लिए आपकी स्क्रीन पर आ रहे What’s App logo पर टच करें, सन्देश भेजें.

आज का नक्षत्र – रोहिणी 21:05 तक.
आज का योग – वृद्धा 18:37 तक.
आज का करण – बालव 09:38 तक, बाद कौलव 20:21 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 12:02 से 12:57 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 07:20 से 09:03 सुबह तक.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज का गीता ज्ञान आपको बतायेगा की हम कैसे योगी बन सकते हैं. योगी बननें के लिए जरुरी है, हमारा हर कार्य आसक्ति रहित और त्याग की भावना से परिपूर्ण होना चाहिए. जिस मनुष्य में किसी भी प्रकार के संकल्प का त्याग कर दिया है, वो योगी बन सकता है. संकल्प हमें कर्म फलों में बांधता है. अगर मनुष्य संकल्प लेकर कार्य करता है, तो उसके कर्म फल में मनुष्य की आसक्ति रहती है. परन्तु यदि मनुष्य ने संकल्पों का त्याग कर दिया है और केवल अपनें कार्य में व्यस्त हैं तो, ऐसा मनुष्य निश्नित ही योगी कहलाता है.
गीता ज्ञान Geeta Gyan षष्ठ अध्याय श्लोक संख्या.2.
यं सन्न्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव ।
न ह्यसन्न्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन ॥
व्याख्या-
हे अर्जुन! जिसको संन्यास ऐसा कहते हैं, उसी को तू योग जान क्योंकि संकल्पों का त्याग न करने वाला कोई भी पुरुष योगी नहीं होता॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, बन जायेंगे सारे काम…
शिव चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-
हर छोटे मौके को उत्सव में बदलें।
Aaj Ki Tithi: आज की तिथि:
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar:
Geeta Gyan: गीता ज्ञान के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान:
Kutumb Prabodhan: कुटुम्ब प्रबोधन से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
शक्ति के बिना अधूरे हैं शिव, श्रावण मास में दुर्गा चालीसा पाठ से मिलेगी शिव की कृपा…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

