aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi: आज 12 जुलाई का कैलेंडर: आज की तिथि द्वितीया..

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि: 

आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar: 

गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को  स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है. 

Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान: 

कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- श्रावण मास (कृष्ण पक्ष) द्वितीया 25:45 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 12 जुलाई 2025, दिन शनिवार.

रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.  

आज का नक्षत्र – उत्तराषाढा  06:35 तक, बाद श्रावण . 

आज का योग – विष्कुम्भ 19:30 तक. 

आज का करण – तैतुल 13:59 तक, बाद गर 25:45 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:00 से 12:56 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 08:59 से 10:44 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान Kutumb Prabodhan:-

हर माह एक सामाजिक सेवा कार्य परिवार सहित करें।

शनि देव की कृपा से मिलती है, बन्धनों से मुक्ति…

शनि चालीसा पाठ से करें दिन की शुरुआत…

गीता ज्ञान Geeta Gyan पंचम अध्याय श्लोक संख्या.21.

बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा विन्दत्यात्मनि यत्सुखम्‌ ।

स ब्रह्मयोगयुक्तात्मा सुखमक्षयमश्नुते ॥

व्याख्या-

बाहर के विषयों में आसक्तिरहित अन्तःकरण वाला साधक आत्मा में स्थित जो ध्यानजनित सात्विक आनंद है, उसको प्राप्त होता है, तदनन्तर वह सच्चिदानन्दघन परब्रह्म परमात्मा के ध्यानरूप योग में अभिन्न भाव से स्थित पुरुष अक्षय आनन्द का अनुभव करता है॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

हम सब को लगता है जो विषय वस्तु का आनंद है वो ही असली आनंद है. परन्तु क्या आपने सोचा है कभी कभी कुछ सोच कर मन में आई हुई मुस्कान कितनी मीठी होती है. जी हाँ मित्रों जैसे किसी बात को सोच कर मन में आई हुई मुस्कान आनंद देती है, उसका दुनिया से बहार के भोग विलासिता के विषयों से कोई सम्बन्ध नहीं हैं. उसी प्रकार जो ज्ञानी पुरुष अपने अंतर मन में संतुष्ट होता है, उसे ही जीवन का मूल आनंद प्राप्त होता है. जो अपने कर्मों को ईश्वर को अर्पण कर देता है, उसे ही उसके फल में विशेष आनंद की प्राप्ति होती है. इस लिए दुनिया के विषयों के आनंद से अधिक आनंद लेने के लिए हमें अपने कर्मों को ईश्वर को अर्पण करना होगा. तभी हमें परम आनंद की प्राप्ति होगी. इसी लिए कहा जाता है, कि असली आनंद पाने में नहीं खोने में हैं, जिसे इस आनंद का पता लगा है, वो ही ज्ञानी है..

ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

आँखों से जुड़ी बीमारियों के लिए हो सकता है, कुण्डली में ये योग हों। अगर आपको भी कोई समस्या है तो, जानिए अपनी कुण्डली से।

महाकाली की कृपा पानी है, तो करना होगा काली चालीसा का पाठ. जिसे करने से होगा दुखों का नाश.   

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.

दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.