Aaj ki Tithi

Aaj Ki Tithi: आज 2 जुलाई 2025 का हिन्दू कैलेंडर: आज की तिथि सप्तमी..

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि: 

आज की तिथि: 2 जुलाई 2025 Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको (Aaj Ki Tithi) तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

Geeta Gyan:आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar): 

गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को  स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है. 

Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान : 

कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (शुक्ल पक्ष) सप्तमी 11:57 तक, बाद अष्टमी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 2 जुलाई 2025, दिन बुधवार.

रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.

  

आज का नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 11:06 तक, बाद हस्त. 

आज का योग – वरीयान 17:45 तक. 

आज का करण –  वणिज 11:57 तक, बाद विष्टि 24:59 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:59 से 12:55 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:27 से 14:12 दोपहर तक. 

आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-

भाषाएं जोड़ती हैं, अलग नहीं करतीं।

सुबह सुबह लें शिव का नाम- शिव आयेंगे तेरे काम…

शिव चालीसा से करें दिन की शुरुआत…

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पंचम अध्याय श्लोक संख्या.11.

कायेन मनसा बुद्धया केवलैरिन्द्रियैरपि ।

योगिनः कर्म कुर्वन्ति संग त्यक्त्वात्मशुद्धये ॥

व्याख्या-

कर्मयोगी ममत्वबुद्धिरहित केवल इन्द्रिय, मन, बुद्धि और शरीर द्वारा भी आसक्ति को त्याग कर अन्तःकरण की शुद्धि के लिए कर्म करते हैं॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

आज गीता ज्ञान में भगवान श्री कृष्ण हमें बता रहें हैं कि, योगी कैसा दिखता है?, कैसे चलता है?, कैसे बोलता है? योगी होने से कर्मों में भिन्ता नहीं दिखती. एक योगी भी हमारी तरह ही खाता है. पीता है, चलता है, बोलता है और भी जीवन के सभी कार्य योगी साधारण मनुष्यों की तरह ही करता है. परन्तु वो मन से अपने हर कर्म को ईश्वर को अर्पण करता है. ये ही भिन्नता है योगी में और साधारण मनुष्य में. योगी के मन में किसी भी कर्म के लिए आसक्ति नहीं होती. वो अपनी आत्मा में सतुष्ट होता है, और उसकी आत्मा परमात्मा में संतुष्ट होती है. 

ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

शिव शक्ति का मिलन अधूरा रहेगा तो जीवन अधूरा रहेगा, शिव जी के दिन दुर्गा चालीसा पाठ से शक्ति को प्रसन्न करें.  

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.

दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.