Aaj Ki Tithi: आज की तिथि :
आज की तिथि 30 जून 2025: Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar :
Geeta Gyan : गीता ज्ञान के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान :
Kutumb Prabodhan: कुटुम्ब प्रबोधन से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (शुक्ल पक्ष) पंचमी 09:23 तक, बाद षष्ठी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 30 जून 2025, दिन सोमवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.
आज का नक्षत्र – मघा 07:19 तक, बाद पुष्य.
आज का योग – सिद्धि 17:19 तक.
आज का करण – बालव 09:23 तक, बाद कौलव 21:46 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:58 से 12:54 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 07:11 से 08:56 सुबह तक.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
लोककला, लोककथा, लोकसंगीत – बच्चों को सिखाएं।
सुबह सुबह लें शिव का नाम- शिव आयेंगे तेरे काम…
शिव चालीसा से करें दिन की शुरुआत…
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पंचम अध्याय श्लोक संख्या.8-9.
नैव किंचित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्ववित् ।
पश्यञ्श्रृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्गच्छन्स्वपंश्वसन् ॥
प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि ॥
इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन् ॥
व्याख्या-
तत्व को जानने वाला सांख्ययोगी तो देखता हुआ, सुनता हुआ, स्पर्श करता हुआ, सूँघता हुआ, भोजन करता हुआ, गमन करता हुआ, सोता हुआ, श्वास लेता हुआ, बोलता हुआ, त्यागता हुआ, ग्रहण करता हुआ तथा आँखों को खोलता और मूँदता हुआ भी, सब इन्द्रियाँ अपने-अपने अर्थों में बरत रही हैं- इस प्रकार समझकर निःसंदेह ऐसा मानें कि मैं कुछ भी नहीं करता हूँ॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज गीता ज्ञान से आप जानेंगे की हम जैसे साधारण और ज्ञानी पुरुष में भेद क्या होता है. श्री कृष्ण बता रहें हैं कि, वो संख्योगी भी हमारी तरह ही खाता है, पीता है, साँस लेता है, सोता है, उठता है और जीवन के सारे कार्य करता है, परन्तु उसमे और हम में ये भेद है की हम समझते हैं ये सब कार्य हम कर रहें हैं, उस ज्ञानी को पता है ये सब कर्म उस से भगवान की उर्जा करवा रही है. वो किसी चीज़ में आसक्ति नहीं दिखाता और हमारी आसक्ति समाप्त नहीं होती. ये फर्क है उस ज्ञानी में और हम सब में, अगर हमें भी उस ज्ञानी पुरुष की तरह बनना है तो हमें भी हमारे द्वारा किये जानें वालें कर्मों का श्रेय दूसरों को देना सीखना होगा. समझना होगा की कोई कार्य हम ईश्वर की इच्छा के बिना नहीं कर सकते.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

