aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi:आज 28 जून 2025 का कैलेंडर: आज की तिथि…

Aaj Ki Tithi: आज की तिथि: 

आज की तिथि 28 जून 2025 Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी. 

Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान Aaj ka Suvichar : 

गीता ज्ञान Geeta Gyan के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, Geeta Gyan ज्ञान जीवन को  स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है. 

Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान: 

कुटुम्ब प्रबोधन Kutumb Prabodhan से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन Kutumb Prabodhan ज्ञान जरुरी है.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (शुक्ल पक्ष) तृतीया 09:53 तक, बाद चतुर्थी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082

रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.  

आज का नक्षत्र – पुष्य 06:34 तक, बाद आश्लेषा. 

आज का योग – हर्षण 19:14 तक. 

आज का करण – गर 09:53 तक, बाद वणिज 21:27 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:58 से 12:54 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 08:56 से 10:41 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Pradhan):-

त्योहारों को मिलकर मनाएं।

शानिदेव करेंगे सबके कर्मों का हिसाब.  

शनि चालीसा पाठ से मनाएं शनिदेव को और करें दिन की मधुर शुरुआत. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) पंचम अध्याय श्लोक संख्या.6.

सन्न्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।

योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ॥

व्याख्या-

परन्तु हे अर्जुन! कर्मयोग के बिना संन्यास अर्थात्‌ मन, इन्द्रिय और शरीर द्वारा होने वाले सम्पूर्ण कर्मों में कर्तापन का त्याग प्राप्त होना कठिन है और भगवत्स्वरूप को मनन करने वाला कर्मयोगी परब्रह्म परमात्मा को शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

पिछले कुछ दिनों से आप सब ज्ञान योग कर्म योग और सन्यास की चर्चा सुन रहें हैं, आज भगवान बता रहें हैं, कि किसी भी मार्ग का अनुसरण कर लें परन्तु कर्म तो करना ही पड़ेगा इस लिए कर्म योग का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी हैं, ये कर्म करने में स्वयं के अहंकार का त्याग करना ही कर्म योग की शुरुआत करता है. अगर कर्म करने के बाद हमारे मन ये भाव समाप्त हो जाएँ की मैंने किया है, मेरे करने से हुआ है. जब इस प्रकार के विचारों को वश में कर लिया जाए तो आप समझ पायेंगे की आप कर्म योग में कुशलता प्राप्त करने लगे हैं. इसी से शुरुआत होगी आपकी कर्म फल की आसक्ति के त्याग की. इस कर्म को जानना बहुत जरुरी है, अपने कर्म को ज्ञान योग से जाना जा सकता है. तब हमें ज्ञान योग आसानी से समझ आने लगता है. 

ज्योतिषाचार्य Dr. Sumith की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

आज शनिवार के दिन भैरव चालीसा से करें दिन की शुरुआत और पाएं तंत्र बाधाओं से मुक्ति. 

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.

दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

1 thought on “Aaj Ki Tithi:आज 28 जून 2025 का कैलेंडर: आज की तिथि…

Comments are closed.