Aaj Ki Tithi: आज की तिथि :
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको (Aaj Ki Tithi) तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
(Geeta Gyan) आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) :
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan कुटुंब प्रबोधन ज्ञान :
कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- अषाढ़ मास (कृष्ण पक्ष) पंचमी 15:31 तक, बाद षष्ठी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 16 जून 2025, दिन सोमवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा 25:12 तक.
आज का योग – वैधृति 11:05 तक.
आज का करण – तैतिल तक, बाद कौलव 27:43 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:55 से 12:51 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 07:08 से 08:53 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
जीवन में योजना से चलें, पर लचीलापन बनाए रखें।
शिव नाम से है मन में उजाला, शिव भक्तों के दुःख हरने वाला…
शिव चालीसा से करें दिन की शुरुआत. पाएं शिव कृपा का वरदान..
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या. 36.
अपि चेदसि पापेभ्यः सर्वेभ्यः पापकृत्तमः ।
सर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं सन्तरिष्यसि ॥
व्याख्या-
यदि तू अन्य सब पापियों से भी अधिक पाप करने वाला है, तो भी तू ज्ञान रूप नौका द्वारा निःसंदेह सम्पूर्ण पाप-समुद्र से भलीभाँति तर जाएगा॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज के गीता ज्ञान में भगवान श्री कृष्ण जी बता रहें हैं, कि प्रकार के ज्ञानवान मनुष्य अन्य पाप करने वालों से भिन्न हैं, मनुष्य है तो गलती होना तो संभव है ही, परन्तु एक ज्ञान वान मनुष्य समाज की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए कर्म करता है. उसे अपने लिए और दूसरों के लिए किये जानें वाले कर्मों का पूर्ण ज्ञान होता है. उसे स्वयं के लिए कर्म फल की अपेक्षा नहीं होती, इसी लिए उसका कर्म अपने लिए होते हुए भी दूसरों को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं देता. इस प्रकार एक ज्ञानवान मनुष्य अन्य पाप करने वालों से भिन्न और श्रेष्ठ होता है.
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumit की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
शिव के साथ शक्ति की पूजा करने से होगा कष्टों का नाश. करें दुर्गा चालीसा का पाठ…
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

