Aaj Ki Tithi: आज की तिथि :
आज की तिथि Aaj Ki Tithi के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको Aaj Ki Tithi तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
Geeta Gyan: आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) :
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
Kutumb Prabodhan: कुटुंब प्रबोधन ज्ञान :
कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि Aaj Ki Tithi :- अषाढ़ मास (कृष्ण पक्ष) तृतीया 15:46 तक बाद चतुर्थी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 14 जून 2025, दिन शनिवार.
रोज का पंचांग What’s App पर पानें के लिए अपना नाम और स्थान +91- 9911419079 पर भेजें.
आज का नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा 24:20 तक .
आज का योग – ब्रह्म 13:11 तक.
आज का करण – विष्टि 15:46 तक, बाद बव 27:51 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:55 से 12:51 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 08:53 से 10:38 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
मोबाइल को समय दें, परिवार को प्राथमिकता।
शनि देव की कृपा से होता है दुखों का नाश, करें शनि देव का ध्यान.
शनि चालीसा से करें दिन की शुरुआत.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या.34.
तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया ।
उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्वदर्शिनः ॥
व्याख्या-
उस ज्ञान को तू तत्वदर्शी ज्ञानियों के पास जाकर समझ, उनको भलीभाँति दण्डवत् प्रणाम करने से, उनकी सेवा करने से और कपट छोड़कर सरलतापूर्वक प्रश्न करने से वे परमात्म तत्व को भलीभाँति जानने वाले ज्ञानी महात्मा तुझे उस तत्वज्ञान का उपदेश करेंगे॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
हम सब सौभाग्यशाली हैं जो हमें अर्जुन जी जैसे महान योद्धा के कारण भगवान जी की ये वाणी सुनें को मिल रही है. अर्जुन के माध्यम है, भगवान ये गीता ज्ञान हर उस इन्सान के लिए दे रहें हैं जो कर्म करना चाहता है. जो जीवन में भगवान को प्राप्त करना चाहता है, जिसे उसका रास्ता नहीं मिल रहा. आज भगवान बता रहें हैं की हम सब अपने जीवन को चलाने के लिए कर्म तो हर पल कर रहें हैं परन्तु ज्ञान के अभाव में केवल कर्म करने में लगे हुए हैं, हमे ये नहीं पता की असल में तत्व क्या है. आज भगवान ये ही सन्देश दे रहे हैं की हमे तत्व को जानना है तभी हमारा जीवन सफल होगा. उसे लिए हमे अगर तत्व को जाननें वाले महा पुरुषों की शरण में जाना पड़े तो जरुर जाना चाहिए, अगर उनकी सेवा करनी पड़े तो करनी चाहिये, परन्तु तत्व का ज्ञान प्राप्त करना हम सब के लिए बहुत जरुरी है. वो ही हमारे ज्ञान मार्ग को प्रशस्त करता है.
गीता ज्ञान सरल होता तो आज देश दुनिया में कलयुग ना आया होता, ये ज्ञान समझना और पालन करना उतना ही कठिन है जितना श्वास के बिना जीवन. परन्तु जिस प्रकार योगी जन ये कर लेते हैं उसी प्रकार अभ्यास से इस गीता ज्ञान को भी समझा जा सकता है.
Jyotishkundli.co.in की ओर से मिशन सिन्दूर की सफलता पर पाएं 14/15 जून को किसी भी एक प्रश्न का ज्योतिषीय समाधान। अपने What’s App पर। अपनी डिटेल्स भेजें +91-9911419079 पर।
ज्योतिषाचार्य Dr. Sumit की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
शनिवार के दिन होगा सभी तंत्र बाधाओं का नाश, करें भैरव चालीसा का पाठ.
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

