(Aaj Ki Tithi) आज की तिथि :
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) के साथ जानिए आज का पंचांग. हिन्दू कैलेंडर में मिलती है आपको (Aaj Ki Tithi) तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार की जानकारी. आपकी सुविधा के लिए इस पंचांग में आपको मिलेगी, राहु काल और दिशा शूल की पूरी जानकारी.
(Geeta Gyan) आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) :
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) के सुविचार से होगा जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन, (Geeta Gyan) ज्ञान जीवन को स्थिर करता है. ये ज्ञान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दिया गया है. इस ज्ञान से जीवन में खुशियों की बारिश होती है.
(Kutumb Prabodhan) कुटुंब प्रबोधन ज्ञान :
कुटुम्ब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) से आप जानेंगे घर में प्यार बढ़ाने के उपाय. इन उपायों का पालन करने से आती है रिश्तों में मिठास. जीवन में धन के साथ परिवार के सुख का बहुत महत्व है. इसके लिए कुटुंब प्रबोधन (Kutumb Prabodhan) ज्ञान जरुरी है.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) एकादशी 22:29 तक, बाद द्वादशी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 23 मई 2025, दिन शुक्रवार.
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद 16:01 तक.
आज का योग – प्रीती 18:35 तक.
आज का करण – बव 11:54 तक, बाद बालव 22:29 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:47 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 10:36 से 12:47 दोपहर तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
परिवारिक निर्णयों में सबकी भागीदारी हो।
ललिता माता करती हैं घर में धन धान्य की वर्षा.
ललिता चालीसा से करें माता को प्रसन्न, चालीसा पाठ के लिए लिंक पर जाएँ.
गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या. 11.
ये यथा माँ प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् ।
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥
व्याख्या-
हे अर्जुन! जो भक्त मुझे जिस प्रकार भजते हैं, मैं भी उनको उसी प्रकार भजता हूँ, क्योंकि सभी मनुष्य सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं॥
आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-
आज का गीता ज्ञान सन्देश बहुत ही ख़ास है. भगवान कहतें हैं, जो लोग मुझे भजते हैं, मैं उनको भजता हूँ, यहाँ भगवान स्पष्ट कर रहें हैं की भजने का मतलब केवल पूजा पाठ से नहीं है. भजने का अर्थ उनके बताए मार्ग पर चलने से है. जो भगवान जी के बताए मार्ग का जैसा अनुसरण करता है, भगवान उसे उसी प्रकार का फल प्रदान करते हैं. अब ये हमें तय करना है की हम भगवान को कैसे भजते हैं. कहा भी गया है, जैसा भाव रहा जिस जन का वैसा रूप हुआ मेरे तन का.
ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐
आज शुक्रवार के दिन करें संतोषी माता चालीसा का पाठ. केवल एक क्लिक में….
कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.
अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.
- दुर्गा चालीसा , गणेश चालीसा, हनुमान चालीसा, संतोषी चालीसा, शिव चालीसा, सूर्य चालीसा, शनि चालीसा, विष्णु चालीसा, गायत्री चालीसा, काली चालीसा, शारदा चालीसा, खाटू श्याम चालीसा, श्री राम चालीसा, श्री महालक्ष्मी चालीसा, बगलामुखी चालीसा, श्री गौरी चालीसा, वैष्णों चालीसा, भैरव चालीसा, श्री ललिता चालीसा, सरस्वती चालीसा, श्री परशुराम चालीसा.

