aaj ki tithi

Aaj ki Tithi:आज की तिथि: आज 16 मई का कैलेन्डर.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- आज की तिथि के साथ पाएं पूरा पंचांग..

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) चतुर्थी 29:12 तक, बाद पंचमी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 16 मई 2025, दिन शुक्रवार.

आज का नक्षत्र – मूल 16:06 तक. 

आज का योग – सिद्ध 07:13 तक बाद साध्य. 

आज का करण – बव 16:40 तक, बाद बालव 29:12 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:47 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 10:37 से 12:19 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-

ज्ञान साझा करने से बढ़ता है।

ललिता चालीसा पाठ से होती है रुके धन की प्राप्ति…

ललिता चालीसा पाठ करने के लिए, लिंक पर जाएँ…

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या. 4.

अर्जुन उवाच

अपरं भवतो जन्म परं जन्म विवस्वतः ।

कथमेतद्विजानीयां त्वमादौ प्रोक्तवानिति ॥

व्याख्या-

अर्जुन बोले- आपका जन्म तो अर्वाचीन-अभी हाल का है और सूर्य का जन्म बहुत पुराना है अर्थात कल्प के आदि में हो चुका था। तब मैं इस बात को कैसे समूझँ कि आप ही ने कल्प के आदि में सूर्य से यह योग कहा था?॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

ज्ञान कभी समाप्त नहीं होता, ना कभी पुराना होता है. आज का गीता ज्ञान का श्लोक भी हमें ये ही बता रहा है. अर्जुन हमारी ही तरह साधारण मनुष्य है, जो मान नहीं पा रहा रहा की कृष्ण जी ने ही गीता ज्ञान सूर्य भगवान को दिया था. क्योंकि वो भी हमारी तरह ही सोचता है और देखता है. परन्तु योग से उत्पन ज्ञान ना कभी पुराना होता है और ना कभी समाप्त होता है. इस लिए इस अध्याय में भगवान जी योग से उत्पन ज्ञान की विशेषता बताते हैं. 

ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

संतोषी चालीसा पाठ से होती है सुहाग की प्राप्ति, बस एक क्लिक में सुनें संतोषी चालीसा.

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.